मीडिया के डर से दुबली हुई सलमान की खोज जरीन
भले ही जरीन के चेहरे की आकृति कैटरीना कैफ से मिलती है लेकिन वह कैटरीना जैसी सेक्सी औऱ कटिली कभी दिखायी नहीं दी। इसलिए उन्हें लोग मोटी-मोटी कहकर बुलाते थे। मीडिया में भी ऐसी अफवायें थी कि जरीन की असफलता के पीछे उनका मोटा शरीर है।
लेकिन अब वो ही मोटी काया वाली जरीन खान पतली और सेक्सी हो गयीं हैं। उन्होंने इसके पीछे कारण मीडिया को बताया है। जरीन ने एक इवेंट में कहा कि उन्होंने जिस समय फिल्म उद्योग में कदम रखा था तब उन्हें अपने बढ़े हुए वजन के लिए काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। मीडिया हमेशा उन्हें मोटी-मोटी कहकर चिढ़ाता था, उन्होंने कहा कि उन्होंने छरहरी काया पाने के लिए पावर योगा, कार्डियो बूटकैम्प और वजन प्रशिक्षण लिया।
जरीन इन दिनों रेमो डिसूजा की फिल्म में बिजी है जिसमें उनके हीरो 'सच का सामना' फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल है। जरीन ने कहा, "मैंने हाल ही में राजीव खंडेलवाल संग एक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रही हूं।"
फिलहाल जरीन की बातों से जाहिर होता है कि वह सलमान खान की डिस्कवरी जरूर हैं लेकिन वह सलमान जैसी बिल्कुल नहीं है। जहां सलमान, मीडिया ती आलोचनाओं के बाद भी अपनी दबंगई से बाज नहीं आते हैं वहीं दूसरी ओर जरीन ने मीडिया की बातों से ही तंग आकर अपने को दुबला-पतला कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications
