क्या जॉन की भी ले ली लैला सन्नी ने?
तीन मई को रिलीज होने वाली संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला में पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने जमकर धूम मचायी है। उनका पहला आयटम नंबर लैला तेरी ले लेगी.. लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म के इस आयटम गाने की सक्सेस से जहां सन्नी लियोन बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म के लीड हीरो जॉन अब्राहम भी सन्नी के इस गाने के दीवाने हैं।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आये जॉन ने एक कार्यक्रम में कहा कि फिल्म में तीन आयटम नंबर है लेकिन सबसे मस्त आयटम सन्नी लियोन वाला ही है, सन्नी बेहद ही मादक और खूबसूरत है। जॉन ने जमकर सन्नी लियोन के कसीदे पढ़े।
संजय गुप्ता की इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर मान्या सुर्वे के किरदार में हैं। टपोरी छाप लेकिन खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले जॉन ने कहा कि यह रोल काफी चुनौती पूर्ण है। जिसे देखकर हर कोई कहेगा यह तो कोई नया जॉन है जिससे हम पहले कभी नहीं मिले। जॉन ने कहा कि मुझे यह रोल निभाने में बहुत मजा आया।फिल्म को संजय गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जॉन के अलावा तुषार कपूर और अमृता सिह ,कंगना रनोट भी है। लैला वाले आयटम सांग में जॉन ने अमिताभ बच्चन के हि ट नंबर जुम्मा-चुम्मा के डांस स्टेप और स्टाइल को कॉपी किया है।


Click it and Unblock the Notifications
