सच में यार...मल्लिका तो कयामत है: विवेक ओबराय

लंबे अरसे के बाद फिल्मी पर्दे पर लौट रहे अभिनेता विवेक ओबराय इन दिनों अभिनेत्री मल्लिका शेरावत से काफी प्रभावित हैं। मल्लिका के कसीदे पढ़ते हुए विवेक ने कहा कि मल्लिका तो सिर से पांव तक कयामत ही कयामत है, शी इज रियली हॉट एंडी सेक्सी। वाकई जो लोग उन्हें सेक्स सिंबल मानते हैं वो गलत नहीं है। मैंने भी उनकी इस खूबी को उनके साथ काम करने के बाद जाना है। मल्लिका की कामुक अदाएं।

विवेक इन दिनों मल्लिका के साथ 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' में काम कर रहे हैं। फिल्म एक बोल्ड महिला और लल्लू टाईप के इंसान की प्रेम कहानी है। बहुत जल्द अपनी पहली संतान के पिता बनने वाले विवेक ओबराय पिछले काफी समय से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। रामगोपाल वर्मा की खोज विवेक ओबराय ने कंपनी और साथिया फिल्म से लोगों के दिल में जगह बनायी थी।

लेकिन ऐश्वर्या राय के चक्कर और सलमान खान से झगड़े के बाद विवेक ओबराय की करियर गर्त में चला गया है। फिलहाल वो फिर से अपनी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। मल्लिका के साथ काम करने के अलावा वो राकेश रोशन की फिल्म कृष3 में भी नजर आने वाले हैं।

वहीं दूसरी और हॉलीवुड से हवा खाकर लौटी मल्लिका को एक हिट फिल्म की दरकार है। लंबे अरसे से उन्होंने भी सफलता का स्वाद नहीं चखा है। ऐसे में देखना होगा कि विवेक-मल्लिका की जोड़ी पर्दे पर क्या गुल खिलाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X