ओफ हो..यहां आने में पूर्जा-पुर्जा हिल गया: रवीना टंडन
अभी तक तो केवल कांग्रेस ही एमपी की सड़कों के लिए भाजपा के खिलाफ बोलती थीं लेकिन अब तो वो फिल्मी सितारे भी भाजपा को एमपी की सड़कों के लिए टोंकने लगे हैं। रविवार को "ग्वालियर कार्निवाल" के लिए एमपी की सड़कों की सैर मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने की लेकिन रवीना को यह सैर काफी महंगा पड़ा।
गाड़ी से उतरने के बाद रवीना ने कहा कि इस यात्रा के बाद उनके शरीर का पुर्जा-पुर्जा हिल गया। वो अपनी इस कष्टदायक यात्रा को कभी भी भूल नहीं सकती हैं। रवीना ने कहा कि उन्हें खजुराहों को देखने का मन था जिसके लिए वो झांसी से यहां तक सडक मार्ग से आयीं लेकिन सड़क की हालत की वजह से उनके पूरे शरीर में दर्दहो रहा है। बदहाल सड़कों ने उने मजे को फीका कर दिया।
रवीना टंडन से पहले हेमामालिनी ने भी एमपी की सड़कों के बारे में ऐसे ही विचार पेश किये थे। जिसके बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था देखते हैं इस बार रवीना टंडन के विचार किसी हंगामे को दस्तक देते हैं।रवीना टंडन ने कहा कि सड़को की बदहाली का सीधा असर राज्य के पर्यटन पर पड़ेगा जिसके कारण लोग यहां आने से कतरायेंगे इसलिए इसका समाधान नितान्त आवश्यक है।


Click it and Unblock the Notifications












