वरुण ने पढ़े आलिया के कसीदे, बताया रॉबर्ट डी नीरो

ऐसी ही एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरूण ने जमकर आलिया के कसीदे पढ़े। वरुण ने कहा, "फिल्म 'हाईवे' में आलिया ने बेहतरीन काम किया है। 'हाईवे' में उन्होंने जो प्रस्तुति दी है, वह किसी के भी लिए बेहद मुश्किल है। मुझे लगता है कि आप उससे सीख सकते हैं। वह हमारी पीढ़ी की रॉबर्ट डी नीरो है।"
मालूम हो कि आलिया और वरुण ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद आलिया 'हाईवे' और '2 स्टेट्स' में काम कर चुकी हैं। वरुण ने सिनेमैक्स थियेटर के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी में किसी अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म से ही इतनी काबिलियत दिखाई है, तो वह आलिया भट्ट है।"
वरुण और आलिया की फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में आलिया-वरूण की हॉट कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।


Click it and Unblock the Notifications











