वीना मलिक सालसा कर लूटेंगी दर्शकों का दिल
रियलिटी शो बिग बॉस से भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं वीना मलिक जल्द ही टेलीविजन पर आपको सालसा करती नजर आयेंगी। वो इन दिनों इसके लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। अपनी सेक्सी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली वीना मलिक आने वाली फिल्म में भी सालसा करती दिख सकती हैं।

खबर है कि वीना मलिक को एक विज्ञापन मिला है, जिसमें उन्हें सालसा करना है। वीना आजकल अपने सालसा अवतार को लेकर काफी सीरियस भी हैं। वीना के इस सालसा को कोरियोग्राफ लोंगिनूस फर्नांडिस कर रहे है। लोंगिनूस फर्नांडिस वही कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने फिल्म स्लम डॉग का गाना जय हो कोरियोग्राफ किया था।
अपनी इस सालसा प्रेक्टिस से उत्साहित वीना ने जानकारी देते हुए कहा कि डांस उनका पैशन है और उन्हें डांस से बहुत प्यार है और अब जैस कि सालसा उनके लिए एक नयी चीज है वो इसकी प्रेक्टिस कर रही हैं। वहीं वीना कि प्रेक्टिस पर कोरियोग्राफर लोंगिनूस फर्नांडिस ने कहा कि वीना ने बहुत जल्दी ही सालसा सीख लिया है, जिससे एक बात साफ़ है कि वो एक कुशल डांसर है और उन्हें उन्हें भारत की डांसिंग स्टारकहने में कोई गुरेज़ नहीं है।
तो वीना के सालसा से एक बात तो साफ़ है की अब वो अपने इस नए सेक्सी अवतार से दर्शकों के होश उड़ाने के पूरे मूड में हैं। अगर बड़े परदे की बात करें तो वीना इस समय फिल्म द डर्टी पिक्चर का कन्नड़ रीमेक कर रही हैं। उम्मीद है कि अपने सालसा का हुनर वो इस फिल्म में भी दिखा सकती हैं।
गौरतलब है की वीना ने अभी हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'मुंबई 125 किलोमीटर', 'दाल में कुछ काला है' पूरी की है और जल्द ही कन्नड़ रीमेक भी पूरी हो जायेगी। हो सकता है ये तीनों फिल्में एक साथ सिनेमा हॉल में आयें।


Click it and Unblock the Notifications