तो इसलिए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के रिलीज होने तक कोई फिल्म साइन नहीं करेंगी फातिमा
दंगल से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद फातिमा सना शेख इन दिनों ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में फातिमा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करतीं नजर आएंगी।
खबरों की माने तो फातिमा सना शेख़ को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। एक दैनिक अखबार से बातचीत में एक सूत्र ने खुलासा किया औऱ कहा कि "फिलहाल इस समय हर कोई जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बारे में बात कर रहा है। लेकिन जैसे ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज होगी फातिमा की को और अधिक प्रोजेक्ट ऑफर होंगे। आमिर खान जैसे मेंटर के होते हुए वो सुनिश्चित करना चाहती हैं कि वो कुछ अच्छी फिल्में साइन करें।इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें काफी फिल्में ऑफर होती होंगी लेकिन
सही फिल्मों का इंतजार करना और सही फिल्में चुनना जरुरी होता है।"

दंगल में फातिमा आमिर खान की बेटी के किरदार में नजर आई थीं लेकिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में वो आमिर खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में कई बड़े स्टार्स हैं और उनके सामने खुद को साबित करना भी फातिमा के लिए बड़ी चुनौती होगी।
फिलहाल फातिमा का सारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फातिमा के करियर के लिए टर्निंग प्वांइट साबित हो सकती है। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और अह्म है लेकिन फिलहाल उन्हें फिल्म रिलीज का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications