..................... रियल चैंपियन मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को लेकर कह डाली ये बात Real champion Murlikant Petkar said this about Kartik Aryan, Chandu is a blast from the champion! - Hindi Filmibeat

रियल चैंपियन मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को लेकर कह डाली ये बात, चंदू चैंपियन ने किया धमाका

By Filmibeat Desk
murlikant petkar chandu champion kartik aaryan

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस की गई फिल्म "चंदू चैंपियन" दर्शकों द्वारा मिलने वाले पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और अच्छे रिव्यूज से सभी का दिल जीत रही है।ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स को फिल्म की अनोखी कहानी और मुरलीकांत पेटकर के रूप में कार्तिक आर्यन की शानदार परफॉर्मेंस बेहद पसंद आ रही है।

फिल्म का जादू सभी पर देखने मिल रहा है, और ऑडियंस से लेकर कई बड़े नामों तक ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है। ऐसे में, असली चैंपियन मुरलीकांत पेटकर ने भी फिल्म के लिए अपना प्यार जताया है।

असली चैंपियन मुरलीकांत पेटकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है: "कबीर खान के विजन और लीडरशिप के बिना पूरी फिल्म का प्रोजेक्ट मुमकिन नहीं होता। इस फिल्म को बनाने में उनकी डेडीकेशन लाजवाब है। मैं उनकी मेहनत के लिए दिल से शुक्रगुजार हूं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन की डेडीकेशन और कड़ी मेहनत देखना वाकई इंस्पायर करने वाला था। हर सीन को असल बनाने की उनकी कमिटमेंट साफ नजर आई है, खासकर स्विमिंग पूल सीक्वेंस के दौरान।

आपके अविश्वसनीय योगदान के लिए धन्यवाद। श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकर, पद्मश्री पुरस्कार विजेता भारत के प्रथम पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक-हैंडचैंपियन। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X