दुबई में भी रेडी की धूम

दुबई में इस फिल्म के प्रशंसकों से खूब सराहना मिली। भूषण कुमार और किशन कुमार ने इसका निर्माण किया है, बज्मी ने सुबह मुंबई लौटने पर बताया, यह ऐसा अनुभव रहा जिसे आसानी से नहीं भुलाया जा सकता। दुबई में फिल्म चार प्रदर्शनों के दौरान थियेटर के बाहर भी उतने ही लोग मौजूद थे जितने थियेटर के अंदर।
असिन कहती है कि हाउसफुल 2 की शूटिंग के लिए मुझे ब्रिटेन के वीजा की जरूरत थी। मैंने अपना पासपोर्ट इसके लिए दिया था। दुबई प्रीमियर से पहले यह पासपोर्ट मुझे वापस नहीं मिल सका था। मुझे इसका इंतजार था। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि सलमान ने ढेरों दर्शक इक्ट्ठे किये हैं। बज्मी कहते हैं कि दुबई में असिन की कमी महसूस की गयी।


Click it and Unblock the Notifications











