Reactions- भारत का ट्रेलर देख पागल हुए सलमान खान के फैंस- लगा डाला Blockbuster का ठप्पा
सुपरस्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ और दिशा पटानी की फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म काफी धमाकेदार लग रही है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी तारीफ की है। सलमान खान के फैंस के लिए इस साल की ईद एक बड़ा तोहफा लेकर आई है और निश्चित ही इस फिल्म में ब्लॉकबस्टर का ठप्पा लगा हुआ है।
कैटरीना कैफ की एक्टिंग को लेकर काफी ज्यादा तारीफ हो रही है और मैडम सर के किरदार में जबरदस्त लग रहीं हैं। इतना तो पक्का है कि अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी जब आती है धमाका ही करती है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस ट्रेलर को देखकर सलमान खान के फैंस ने किस तरह हा रिएक्शन दिआ है ये आप भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











