Reactions- अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी है Blockbuster- पहला पोस्टर देख पागल हुए फैंस
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के फर्स्ट लुक ने आकर तो काफी बड़ा धमाका कर दिया है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि रोहित शेट्टी के साथ अक्षय कुमार की ये फिल्म शानदार होने वाली है। बैक टू बैक दो पोस्टर्स के सामने आते है सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार के फैंस ने धूम मचा दी और इन पोस्टर्स का तहेदिल से स्वागत किया है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एटीएस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। आप देखिए कि इन पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस का क्या रिएक्शन रहा....
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म केसरी को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और हाल ही में फिल्म का ट्रेलर नजर आया था। आज इस फिल्म से एक गाना अज्ज सिंह गरजेगा रिलीज होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications