नस्लीय हमलों से परेशान हुए आमिर
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर नस्लीय हमलों को शर्मनाक करार दिया है। इससे पहले हमलों के विरोध में बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने आस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय की ओर से दी जाने वाली डॉक्टरेट की मानद उपाधि लेने से मना कर दिया था।
आमिर ने अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आमिर खान डॉट कॉम' पर एक नए पोस्ट में कहा है, "आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों पर नस्लीय हमले परेशान करने वाली बात है।" उनका कहना है, "इन हमलों का मतलब यह नहीं है सभी आस्ट्रेलियाई नस्लभेदी हैं।
इन हमलों की प्रतिक्रिया स्वरूप आस्ट्रेलियाई सरकार को असाधारण कदम उठाने चाहिए। हमें भारत में सभी विदेशियों के साथ हुई आपराधिक वारदातों को भी याद करना चाहिए।" आमिर ने आस्ट्रेलिया में नस्लीय हमले में घायल हुए छात्र श्रवण कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











