..................... Pooja Bhatt to make Jism 2 | 'जिस्म' के पीछे पड़ीं पूजा भट्ट - Hindi Filmibeat

'जिस्म' के पीछे पड़ीं पूजा भट्ट

By Staff

Pooja Bhatt

महेश भट्ट की सैक्सी और बिंदास बेटी पूजा भट्ट अब जिस्म के पीछे ही पड गई है. यानी कि वह सन 2003 में हिट हुई अपनी फिल्म जिस्म की जहां रीमेक जिस्म-2 बना रही है, वहीं वह इसकी सीरिज जिस्म-3, जिस्म-4 भी बनाती चली जायेगी. पूजा और निर्माता सुजीत कुमार सिंह जिस्म को एक ब्रांड की तरह बनायेंगे.

इस समय पूजा फिल्म कजरारे के निर्देशन में व्यस्त हैं. लेकिन उसने जिस्म-2 बनाने की तैयारियां शुरु कर दी हैं. जिस्म के पहले भाग का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था और दूसरे भाग का पूजा स्वयं निर्देशन करेगी. फिल्म जिस्म में जहां बिपासा बासू और जान अब्राह्म थे, वहीं जिस्म-2 में नये कलाकार होंगे. इसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरु हो जायेगी.

महेश भट्ट ने बताया कि जिस्म-2 में नये चेहरे शामिल होंगे जो कि 20 साल के आसपास होंगे. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में बिपासा और जान को इसलिये नहीं लिया जा रहा है क्योंकि जिस्म के पहले भाग के अंत में बिपासा और जान की मौत हो जाती है.

इसकी कहानी शगुफ्ता रफीक लिख रही है. उसने वो लम्हे और धोखा जैसी जैसी फिल्में भी लिखी हैं. वैसे यह फिल्म मुंबई में हुए चर्चित नीरज ग्रोवर हत्याकांड से प्रेरित है. जिसमें एक माडल और उसका प्रेमी घर में सोये एक अन्य व्यक्ति को मारकर उसके शरीर के तीन सौ टुकडे कर डालते है और उसे जंगल में ले जाकर जला देते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X