RCB के जीतते ही खुशी के मारे रो पड़े विराट कोहली, भागकर अनुष्का शर्मा अपने पति के लग पड़ीं गले

Anushka Sharma Gets Emotional After RCB Wins: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार आईपीएल (IPL) के इतिहास में अपनी पहली ट्रॉफी जीत ही ली। 2025 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हराकर यह ऐतिहासिक जीत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हासिल की।
18 साल बाद RCB ने जीता खिताब
लंबे 18 सालों के इंतजार के बाद यह खिताब RCB के फैंस और खिलाड़ियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। जैसे ही आखिरी गेंद पर जीत मिली, स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। इस खास पल में विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी बेहद इमोशनल नजर आईं।
अनुष्का शर्मा ने मनाया जश्न
अनुष्का शर्मा ने सफेद शर्ट और स्टाइलिश डेनिम पहन रखी थी और जैसे ही जीत का पल आया, वो खुशी से उछल पड़ीं। उन्हें ताली बजाते हुए और हैरानी से सिर पकड़ते हुए देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विराट कोहली भी नहीं रोक पाए आंसू
इतने सालों बाद अपनी टीम को जीतता देख मैदान पर विराट कोहली अपनी भावनाएं रोक नहीं सके। आखिरी ओवर में उनकी आंखों से आंसू बह निकले और उन्होंने आसमान की तरफ देखते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया। विराट का ये रिएक्शन उनके फैंस के लिए भी बेहद इमोशनल कर देने वाला था। RCB के साथ 18 साल बिताने के बाद, ये पहला मौका था जब उन्होंने टीम के साथ खिताब जीता।
पूरे लीग में खेली शानदार पारियां
फाइनल में विराट ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और पूरे सीजन में वह टीम के टॉप स्कोरर भी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए। फैंस ने उन्हें रिडेम्प्शन हीरो कहकर सोशल मीडिया पर सम्मान दिया।
विराट अनुष्का लगे गले
अनुष्का शर्मा के अंदर विराट के लिए जो इमोशन हैं उसने भी फैंस के दिलों को छू लिया। एक वीडियो में वह विराट को गले लगाकर उन्हें संभालती नजर आ रही हैं। ये नजारा देखकर लोग पावर कपल को दुआएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











