डी-5 में रजा मुराद बच्चों के बलात्कारी हत्यारे
रजा मुराद ने अपने अपने फिल्मी कैरियर में एक से बढकर एक भूमिका की लेकिन इस बार वे डी-5 फिल्म में रोंगटे खडे करनी वाली भूमिका कर रहे हैं. वे इस फिल्म मासूम बच्चों के बलात्कारी और हत्यारे बने हैं. यह फिल्म निठारी कांड पर आधारित सत्य घटना पर बनाई जा रही है जिसमें मोहिंदर सिंह पंदेर नाम का एक व्यावसायी बच्चों के साथ बलात्कार और ह्त्या करता है. वह निठारी के जिस बंगले में इस क्रूर कर्म को अंजाम देता था उसका नंबर डी-5 है, यही वजह है कि फिल्म का नाम डी-5 रखा गया है. फिल्म का निर्देशन योगेंद्र कोंकर कर रहे हैं.
रजा मुराद ने अपनी इस भूमिका के बारे में बताया कि वे मोहिंदर की भूमिका कर रहे हैं और उनका गेटअप बिल्कुल मोहिंदर जैसा है, इसके लिये उन्होंने काफी मेहनत की और यहां तक कि वे निठारी गांव जाकर गुमशुदा बच्चॉ के अभिभावकों तक से जाकर मिले और जानकारी ली. ज्ञात हो कि मोहिंदर के बंगले के बाहर कई बच्चों की हड्डियां बरामद हुई थी.
डी-5 का विषय सनसनीखेज है और इस समय मोहिंदर पर अदालत में मामला भी चल रहा है, फिर ऐसी सूरत में फिल्म बनाना एक जोखिम है. इस पर रजा ने कहा कि फिल्म के निर्माण के लिये जरुरी अनुमति ले ली गई है. इस फिल्म के जरिये लोगों को संदेश मिलेगा कि इंसान अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिये हद दर्जे तक गिर गया है. ऐसी हालत में बच्चों के अभिभावकों को सावधानी बरतने की बहुत जरुरत है.


Click it and Unblock the Notifications