रजा मुराद के बेटे का शानदार डेब्यू, इस फिल्म से लोगों के दिल जीतने आ रहें है अली मुराद
इस समय एक के बाद के बॉलीवुड में स्टारकिड्स का आना जारी है। अब खबर आ रही है कि वेटरन एक्टर रजा मुराद जिनकी आवाज इंडस्ट्री में गूंजती थी..उनके बेटे अली मुराद काफी जल्दी फिल्मों में कदम रखने जा रहें है। खबर है कि उनके साथ इस फिल्म में प्रिया बनर्जी नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं और इसका कारण है अली रजा क्योंकिस उनका डेब्यू काफी समय बाद हो रहा है।
अली मुराद की उम्र इस समय 28 साल है और फिल्म का नाम है ढीठ पतंगे। गौरतलब है कि प्रिया बनर्जी फिल्म जज्बा में भी नजर आ चुकी है और लोगों ने उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा था।

बता दें कि प्रिया का कहना है कि वो इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और इस फिल्म में वो अली मुराद के अपोजिट नजर आने वाली है। प्रिया फिल्म में अली की लवर का रोल निभाने वाली है जो कि काफी शानदार होने वाला है।
फिल्म के लिए अली की तैयारी पूरी हो चुकी है और उन्होने किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्ट्टीयूट से अपने अभिनय को निखारा है और वहीं से पूरी एक्टिंग स्टडी की है।


Click it and Unblock the Notifications