सत्तर साल देने पर भी इंडस्ट्री प्राण साहब को 70 मिनट भी न दे सकी: रजा मुराद
मुंबई। बॉलीवुड की लगभग 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रजा मुराद ने वयोवृद्ध अभिनेता प्राण के निधन के बाद अंतिम संस्कार के मौके पर कलाकारों के न उपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर की। रजा मुराद ने कहा कि प्राण साहब ने इस फिल्म इंडस्ट्री को सत्तर साल दिये लेकिन उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए किसी के पास 70 मिनट का भी समय नहीं है। यह बेहद शर्मनाक है।
हालांकि प्राण के निधन पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और गुलजार आये लेकिन हर मौके पर उपस्थित रहने वाले ज्यादातर सितारे नदारद रहे। इस पर रजा मुराद ने गुस्सा जाहिर किया। प्राण साहब का निधन कल मुंबई के लीलावती अस्पताल में हो गया था। वह 93 बर्ष के थे। आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्राण की छवि एक ऐसे अभिनेता की रही है, जिन्हें अपने समय में फिल्म के मुख्य किरदार से भी ज्यादा तवज्जो दी जाती थी।
देखें-ट्विटर पर प्राण साहब के प्रशंसकों के कुछ अच्छे टवीट्स


Click it and Unblock the Notifications











