रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने पत्नी को दिया तलाक, पार्टी के दौरान बीवी को नहीं घुसने दिया अंदर?

gautam singhania

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया को लेकर खबर आ रही है कि वो अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। गौतम अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के साथ करीब 3 दशकों से थे। जैसे ही इनके अलग होने की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर धमाका हो गया है।

गौतम ने तलाक का ऐलान ट्विटर पर किया था और एक पोस्ट करते हुए सारी बातें क्लियर कर दी थीं। उन्होने पोस्ट पर लिखा, "यह दिवाली पहले जैसी नहीं होने वाली है। एक कपल के रूप में 32 साल साथ रहने, माता-पिता के रूप में विकसित होने और हमेशा एक-दूसरे के लिए ताकत का सोर्स बनने के लिए..

हमने प्रतिबद्धता, संकल्प, विश्वास के साथ सफर किया और साथ ही हमारे जीवन में दो सबसे खूबसूरत चीजें भी आईं। यह मेरा विश्वास है कि नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे। मैं उससे अलग हो रहा हूं, जबकि हम अपने दो अनमोल हीरों, निहारिका और निसा के लिए जो सबसे अच्छा होगा, वह करते रहेंगे।''

इसके बाद उनके पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन्स आना शुरु हो गए। बता दें कि गौतम और नवाज की शादी के करीब 32 साल बीत चुके हैं। हालांकि दोनों क्यों अलग हो रहे हैं इसको लेकर किसी तरह का कारण पता नहीं चला है।

यह घोषणा एक चौंकाने वाले ऑनलाइन वीडियो के सामने आने के बाद हुई जिसमें नवाज मोदी गौतम सिंघानिया द्वारा आयोजित दिवाली समारोह के बाहर बैठे हुए थे। यह वीडियो स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र के ठाणे में पार्टी प्लेस के बाहर फिल्माया गया था।

नवाज सिंघानिया को एक दूसरी महिला के साथ देखा गया, जो गेट पर खड़ी थी और दावा कर रही थी कि निमंत्रण के बावजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक दिया। दिवाली का जश्न ठाणे में गौतम सिंघानिया की संपत्ति जेके ग्राम में हुआ। वीडियो में जो महिला है वो नवाज है और उनका आरोप है कि पार्टी स्थल के बाहर उनको 3 घंटे जानबूझकर रोका गया।

Read more about: gautam singhania
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X