Ravichandran Ashwin ने हिंदी भाषा को लेकर कह डाली ऐसी बात, दंग रह जाएंगे आप!

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin on Hindi Language- पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन इस वक्त विवादों में हैं। उन्होने हिंदी भाषा को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों को पसंद नहीं आया है।

इस दौरान रविचंद्रन तमिलनाडु के एक कॉलेज में थे और वो मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे थे इस दौरान क्रिकेटर ने कहा कि, हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है, बल्कि महज एक आधिकारिक भाषा है। इसके बाद बवाल मचा हुआ है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

गुरुवार की घटना

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को एक कॉलेज में पहुंचे थे। इस दौरान वहां दीक्षांत समारोह हो रहा था और लोग रविचंद्रन की वजह से खुश थे। लेकिन शायद ही कोई जानता था कि वहां ऐसा कुछ हो जाएगा।

ये मामला तब सामने आया जब एक छात्र ने उनसे पूछा कि बात करने के लिए आप कौन से भाषा में बोलना पसंद करते हैं। कुछ लोग अंग्रेजी को लेकर बात कर रहे थे तो कुछ ने तमिल कहा। क्रिकेटर का कहना था "हिंदी? कोई जवाब नहीं। मैंने सोचा कि मुझे स्पष्ट करना चाहिए- यह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं बल्कि आधिकारिक भाषा है।"

इसके बाद उनके इस बयान पर भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने भी ऑफ स्पिनर के इस बयान पर अपनी बात कही है। उन्होने रविचंद्रन अश्विन को सही कहा है। उनका कहना है कि, "सही है। यह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है।'' अब लोगों की तरफ से भी कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इसको लेकर लोगों की तरफ से कई तरह बातें की जा रही हैं। एक ने लिखा है, ''मुझे लगता है कि हमें इस बहस को खत्म करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''सारी भाषाएं सही है, बुराई किसी की नहीं होनी चाहिए।'' एक का कहना है, ''जो जिस भाषा में सहज है उसको वही बोलनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''सही तो कहा है।'' एक ने लिखा, ''अपनी असली मानसिकता बता रहा है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ravichandran ashwin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X