'ईवीएम दुखी है..' लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट से पहले वायरल हुआ रवि किशन का वीडियो, ऐसे ली चुटकी!

आज लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने हैं और इसके पहले ही कुछ लोगों के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में इंडिया और एनडीए के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
ऐसे में एक वीडियो अभिनेता और बीजेपी नेता रवि किशन का सामने आया है जिसमें वो ईवीएम मशीन को लेकर बातें कर रहे हैं। उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि हैरान करने वाला है।
रवि किशन बोले, ''वो बेचारी ईवीएम पता है कितना रो रही है, मेरे सपने आकर ईवीएम ने कहा, मैं दुखी हूं। कॉंग्रेस जीतती है तो मैं अच्छी हूं और बीजेपी जीतती है तो मैं बुरी हूं। ईवीएम की इतनी हाय लगेगी इन लोगों को देखिएगा। हाय ले रहे हैं ये लोग ईवीएम।'' इसके बाद रवि किशन का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। रवि किशन को अक्सर मजेदार बयान देने के लिए जाने जाते हैं।
क्या बोले लोग
रवि किशन ने ये तंज कॉंग्रेस के लिए किया था। इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''ये सांसद है कि अभी भी नौटंकी बाज।'' एक ने लिखा, ''कांग्रेस ही आ रही है बेटे।'' एक ने लिखा, ''ईवीएम आप की मौसी है क्या जो सपने में आ रही है।'' एक ने लिखा, ''जब नाचने गाने वाले सरकार चलाने लगे तो यही सब होता है अबकी बार कांग्रेस की सरकार।'' एक ने लिखा, ''ये पागल को देखो इसके सपने में भी आने लगे ईवीएम।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
रवि किशन कैसे बने एक्टर
रवि किशन बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे, लेकिन पिता चाहते थे कि वह अफसर बनें। जिस दिन पति को पता चला कि वह रामलीला में सीता मां का किरदार निभाते हैं उसे दिन रवि किशन की जमकर पिटाई हुई थी। ऐसे में मां ने उन्हें 500 रुपये देकर घर से भगा दिया था। जिसके बाद एक्टर मुंबई आए और उनका संघर्ष शुरू हो गया, लेकिन काम और रहने की तलाश में उन्हें घर-घर की ठोकरें खानी पड़ी थीं। सबसे पहले उन्हें बॉलीवुड की फिल्म पितांबर में काम किया और उसके बाद उन्हें साउथ और भोजपुरी फिल्में भी मिलने लगीं और आज रवि किशन एक जाना माना नाम बन गए हैं। फिलहाल वो बीजेपी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications