Ravi Kishan की बेटी ने जॉइन की इंडियन आर्मी, लोग कर रहे हैं अभिनेता की तारीफ

मशहूर भोजपुरी, हिंदी और साउथ के कलाकार रवि किशन की बेटी इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण ये है कि वो देश की रक्षा के लिए अब लड़ती हुईं नजर आने वाली है। दरअसल रवि किशन की बेटी इशिका शुक्ला ने आर्मी जॉइन की है और इसको लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
बीते वर्ष केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बलों का हिस्सा होंगी। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं वो तेजी से वायरल हो रही है और रवि किशन के फैंस काफी खुश हो रहे हैँ। बता दें कि रवि किशन ना सिर्फ अभिनेता हैं बल्कि इस वक्त वो भाजपा के नेता भी हैं।
रवि किशन के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन लोगों की जुबान रवि किशन ने बंद कर दी है जो कहते थे कि राजनेता कभी अपने बच्चों को आर्मी में नहीं भेजते हैं। 53 साल के रवि किशन के इशिता के अलावा तीन और बच्चे हैं- रीवा, तनिष्क और सक्षम।
इस साल की शुरुआत में, भाजपा सांसद ने इशिता की रक्षा बलों में शामिल होने की इच्छा साझा की थी। जनवरी में, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनकी बेटी पिछले तीन वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी दिल्ली डायरेक्टोरेट की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट है।
रवि किशन काफी चर्चा में रहते हैं लेकिन अब वो सबकी नजरों में बड़े हीरो बन गए हैँ। लोगों के बधाई संदेश लगातार रवि किशन को मिल रहे हैँ। जाहिर है कि इसके बाद राजनीति भी गरमा गई और लोग अपोजीशन को टारगेट करते हुए रवि किशन की तरह बनने की बात कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications