कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता डाल कर छवि खराब कर रहे हैं, संसद में मुद्दा उठाउंगा- रवि किशन
रवि किशन ने कुछ समय पहले बॉलीवुड और ड्रग्स को लेकर संसद में अपना पक्ष रखा था तो काफी बड़ा मुद्दा बन गया था और इसके बाद जया बच्चन ने उनको जवाब दिया था। इस समय भी उन्होने कुछ ऐसा ही कह दिया है जो चर्चा में है। दरअसल मशहूर अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने बीते दिन भोजपुरी गानों और उसमें होनी वाली अश्लीलता पर एक बयान दिया है। उनका कहना है कि वो ये मामला संसद में उठाएंगे।
एस मीडियाकर्मी से बात करते हुए रवि किशन ने अपनी बात कही थी। उनका कहना था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे हैं जो कि इस अपने गानों में अश्लीलता डाल कर भाषा की छवि खराब कर रहे हैं।

रवि किशन ने ये भी कहा कि..'1000 साल पुरानी भोजपुरी भाषा को करीब 25 करोड़ लोग बोलते हैं। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं।
इसको लेकर मैं संसद में बात करूंगा और खास तौर से भोजपुरी भाषा के लिए यूपी में सेंसर बोर्ड बनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करूंगा।'
इसके अलावा उन्होने यूपी में बनने जा रहे फिल्म सिटी को लेकर भी कुछ बातें कहीं थीं और कहा था कि ये किसी सपने के साकार होने जैसा होगा। रवि किशन का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि इस मामले में वो रवि किशन के साथ खड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications