जिस रोल पर थी Aamir Khan की नजर, एक झटके में Ravi Kishan ने छीना, किरण राव को नहीं एक्स पति पर यकीन?

Ravi Kishan On Aamir Khan: रवि किशन एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने कई तरह की फिल्मों में कामा किया है। हाल ही में वो एक फिल्म 'लापता लेडीज' और 'मामला लीगल है' नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं और दोनों में ही उनका किरदार काफी अलग होने वाला है।
रवि किशन को 'लापता लेडीज' के लिए काफी वाहवाही मिल रही है उनके किरदार को लेकर एक्टर खुद भी काफी ज्यादा खुश हैं। हमारे साथ (Filmibeat) हुई एक खास बातचीत में उन्होंने खुलास किया कि मैं अपनी फिल्में नहीं देखता हूं क्योंकि मुझे कुछ ना कुछ कमी ही लगती है। लेकिन मैंने ये फिल्म देखी और मुझे अपना किरदार बहुत अच्छा लगा। मुझे ऐसा लगा कि अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा डायरेक्टर और मैं जिसकी कमांड में हूं तो आप मुझसे बहुत अच्छा काम निकलवा सकते हो। ऐसा काम जो आपने शायद पहले ना देखा हो।
यही नहीं इसी इंटरव्यू में रवि किशन ने खुलासा किया कि कैसे किरण राव ने आमिर खान की जगह उन्हें चुना। उन्होंने बताया कि 'लापता लेडीज' की ये कहानी आमिर खान करना चाहते थे और वो कहानी मुझे मिल गई। किरण राव मुझे ही इस फिल्म में चाहती थीं और ये बात ऑडिशन में किरण जी ने ही मुझे बताई। फिल्म प्रोड्यूस लेकिन आमिर खान ने ही की है।
किरण राव ने भी एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि उन्होंने आमिर को रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने साफ किया कि आमिर ने उनके साथ विचार-विमर्श के दौरान इस फैसले को सहजता से स्वीकार कर लिया, यह समझते हुए कि रवि किशन इस रोल के साथ न्याय कर सकते हैं और इसे एक अलग आयाम पर लेकर जा सकते हैं।
रवि किशन के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए किरण राव ने कहा कि उन्होंने कैरेक्टर में एक तरह का रस भर दिया और इसलिए वो इस रोल में बिलकुल परफेक्ट दिख रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications












