रात में पत्नी के सो जाने के बाद Ravi Kishan चोरी-छुपे करते हैं ये काम, खुद संसद में किया खुलासा!
Ravi Kishan Touched Her Wife Feets: इस समय महिला आरक्षण बिल को लेकर खूब विवाद चल रहा है। हाल ही में इसको सपोर्ट करते हुए सांसद रवि किशन ने कुछ ऐसा कह डाला जिसके बाद में लोग सदन में खूब हंसते हुए नजर आए। दरअसल शुक्रवार के दिन संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान गोरखपुर से लोकसभा सदस्य रवि किशन द्वारा महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं क्योंकि स्ट्रगल के दिनों में वह उनके साथ में डटकर खड़ी रही थी।

इसके बाद में रवि किशन ने विपक्षी नेताओं से भी कहा कि उन्हें भी अपनी पत्नियों के पैर छूने चाहिए और अगर वह ऐसा करते हैं तभी रवि किशन बन पाएंगे। तभी उन्हें दुनिया जान पाएगी। उन्होंने कहा कि "मुझे लाखों वोट मिलते हैं। उसमें से एक से डेढ़ लाख मेरी धर्मपत्नी लेकर आती है। मैं उनके पैर छूता हूं.. उनके पैर क्यों नहीं है छूने चाहिए। जब मैं सिनेमा में स्ट्रगल कर रहा था तो उन्होंने गरीबी में भी मेरा डटकर साथ दिया।"
रवि किशन ने इस पर आगे यह भी कहा कि "मेरी पत्नी मुझे पर नहीं छूने देती है। लेकिन जब वह गहरी नींद में होती है तब मैं उसके पैर छू लेता हूं। इसीलिए विरोधी नेताओं को भी अपनी पत्नियों के पैर छूने चाहिए और तभी वह रवि किशन बन पाएंगे और दुनिया उन्हें जानेगी।"
हेमा मालिनी ने भी किया बिल का सपोर्ट
भाजपा की सांसद और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्मों में ऐसे कई सारे किरदार निभाए हैं जहां पर महिलाओं और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।
हेमा मालिनी ने कहा कि "फिल्मों में एक जमाने में लड़कियां काम नहीं किया करती थी। पुरुष ही महिलाओं के कपड़े पहनकर काम किया करते थे। लेकिन बाद में मीना कुमारी से लेकर नरगिस और मधुबाला जैसी अभिनेत्रियों ने इन बंधनों को तोड़ दिया।" अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने एक एक्ट्रेस और नृत्यांगना के तौर पर अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications