11वी क्लास की सहेली के साथ रवि किशन ने लिए थे फेरे, जानिए कौन है रियल वाइफ प्रीति शुक्ला

Ravi Kishan preeti Shukla

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा विवादों में घिरे नजर आते हैं। अक्सर देखने के लिए मिलता है कि किसी न किसी वजह से वह मुसीबत में पड़ जाते हैं। इसके बावजूद उनका पूरा परिवार और पत्नी प्रीति शुक्ला उनके सपोर्ट में हमेशा खड़ी हुई नजर आती है।

हालांकि अब हाल ही में लखनऊ की एक महिला ने रवि किशन की दूसरी पत्नी होने का दावा कर दिया है और खुलासा किया है कि उनकी 28 साल की एक बेटी है। लेकिन आज हम आपको रवि किशन की असली और पहली पत्नी प्रीति शुक्ला के बारे में बताने वाले हैं। जोकि एक मशहूर पॉलिटिशियन है।

वैसे तो प्रीति शुक्ला के शुरुआती जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन रवि किशन और प्रीति की मुलाकात 11वीं कक्षा में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हो चुके हैं। प्रीती काफी आध्यात्मिक है और जमीन से जुड़े रहने में काफी विश्वास भी करती हैं। उन्होंने हमेशा रवि किशन का सपोर्ट किया। दोनों की शादी 1993 में हुई और आज भी दोनों साथ हैं।

रवि किशन और प्रीति दोनों ही कर बच्चों के माता-पिता है। जिनमें तीन बेटियां रीवा, तनिष्क और इशिता के अलावा एक बेटा सक्षम है। एक्टर की बड़ी बेटी रीवा उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलकर फिल्म और सब कुशल मंगल से अपने करियर की शुरुआत कर चुकी है। छोटी बेटी इशिता डिफेंस फोर्स का हिस्सा रह चुकी है। इशिता ने देश की सेवा करने के लिए 3 सालों की कड़ी मेहनत की और अब वह दिल्ली निदेशालय के साथ गर्ल्स बटालियन की कैडेट है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने रवि किशन की दूसरी पत्नी होने का दावा किया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर्णा ने खुलासा किया कि वह 1995 में मिले और 1996 में दोनों ही शादी हुई। उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम शेनोवा है। लेकिन रवि किशन ने उन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बावजूद भी प्रीती उनके साथ खड़ी है और अपर्णा के खिलाफ उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

More from Filmibeat

Read more about: ravi kishan preeti shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X