'मोदी सरकार में ये अश्लीलता नहीं चलेगी...', Ranveer Allahbadia पर भड़के Ravi Kishan, बोले- डरना चाहिए...

Ravi Kishan Reacts On Ranveer Allahbadia Controversy

Ravi Kishan Reacts On Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहबादिया लगातार विवादों में बने हुए हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अश्लील बयान देकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। काफी सारे लोगों ने तो उनको बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस पूरे विवाद के बढ़ने के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए माफी भी मांगी।

काफी सारे सेलिब्रिटीज ने रणवीर इलाहबादिया के इस विवादित बयान पर अपना रिएक्शन भी दिया है। अब हाल ही में भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने भी एक इंटरव्यू में रणवीर इलाहबादिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और साफ तौर पर कहा है कि भारत में ऐसा नहीं चलने वाला है। उनका कहना है कि भारत का कानून बहुत सख्त है और लोगों को इसका डर भी होना चाहिए।

इस पूरे मामले पर रवि किशन ने बात करते हुए कहा कि "एक वेस्टर्न शो का कॉपी करके इन लोगों ने अपने अंदर के उस प्राणी को उजागर कर दिया है जिसको इन्होंने अलग नकाब से ढका हुआ था। यह बहुत दुख की बात है और इस तरीके की भाषा का प्रयोग करना बहुत गलत है। जहां पर हमारी पत्नी, बच्चे और घर की माताएं-बहने सब देख रही हैं।"

रवि किशन ने अपने बयान में आगे कहा कि "इस तरीके की बातों का इस्तेमाल करना बहुत ही अपमानजनक है। यह भारत देश है और यहां पर आप इन सब चीजों को बढ़ावा नहीं दे सकते हो। FIR हो चुकी है और कानून अपना काम कर रहा है। वह काम जरुर करेगा और यह बहुत दर्दनाक है। उनपर काफ़ी FIR हो चुके हैं।"

अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने आगे यह भी कहा कि "भारत के कानून का डर बनाकर रखना होगा। ये मोदी की सरकार है और भाजपा की सरकार है। कानून से लेकर संस्कृति और संस्कार इन सब चीजों को लेकर मोदी सरकार बहुत सेंसिटिव है। मोदी सरकार कभी भी इन सब चीजों की परमिशन नहीं देगी। जहां पर कोई इस तरीके से अश्लीलता फैलाएगा। मां और बहनों को शर्मसार करने वाले बयान देगा।"

रवि किशन आगे कहते हैं कि "इन तरीके की चीजों को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। लोग किस तरीके से यह बात भूल जाते हैं कि भारत का कानून बहुत सख्त है। यहां की एक मर्यादा है और एक संस्कृति है। भारत का एक परिवेश भी है और हमारा कई हजार साल पुराना इतिहास भी है। चांद करोड रुपए कमाने के लिए या फिर फेमस होने के लिए, कूल बनने के लिए यह सब नहीं करना चाहिए।"

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia ravi kishan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X