रवि को दिखता है आगे का करियर अच्छा
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन की दो हिन्दी फिल्में- 'बजाते रहो' और 'इशक' एक ही दिन जारी हो रही हैं और वह अपने कैरियर के सबसे अच्छे दौर में हैं।
41 वर्षीय रवि ने बुधवार को एक भोजपुरी फिल्म के सेट पर बताया, "दो बड़ी फिल्में- 'बजाते रहो' और 'इशक' 26 जुलाई को रिलीज हो रही हैं और मैं दोनों फिल्मों में केन्द्रीय भूमिका में हूं। आने वाले कुछ सप्ताह मेरे करियर में बहुत अच्छा निशान छोड़ेंगे।"
'बजाते रहो' एक बदला कॉमेडी है, 'इशक' विलयम शेक्सपियर के नाटक 'रोमियो एण्ड जूलियट' का देसी रूपान्तर है।
रवि इस बात से काफी खुश हैं कि बॉलीवुड ने उन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं,"मैं अलग तरह के किरदार निभा रहा हूं। मैं 20 साल से इसका इंतजार कर रहा था और अंतत: मुझे वे भूमिकाएं मिल गईं जो मैं चाहता था। भगवान को धन्यवाद है कि बॉलीवुड मुझे पहचान रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
