ड्रग्स का मामला संसद में उठाने वाले रवि किशन पर बोले अनुराग कश्यप- "वह खुद लेते थे वीड"
हाल में ही रवि किशन द्वारा संसद में ड्रग्स का मामला उठाया गया। रवि किशन ने कहा था कि ड्रग्स को लेकर गंभीरता से जांच होनी चाहिए।। इसे लेकर कुछ स्टार्स ने उनका विरोध किया तो कई स्टार्स ने समर्थन भी दिया। हालांकि रवि किशन के लोकसभा में ये मुद्दा उठाने के बाद अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में इसका जवाब दिया। जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते हैं।
अब रवि किशन के बयान पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रवि किशन ने मेरे साथ मुक्काबाज फिल्म में काम किया है। उस दौरान वह खुद वीड लिया करते थे और इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता है। ऐसा कोई शख्स नहीं है कि जो इस बात से परिचित न हो कि वह स्मोक नहीं करते। हां हो सकता है कि अब उन्होंने ये सब करना छोड़ दिया हो।
Recommended Video
अनुराग कश्यप ने कहा कि मुझे रवि किशन के ड्रग्स वाले बयान से इसीलिए परेशानी हुई क्योंकि वह खुद लंबे समय तक वीड वाली स्मोक लिया करते थे। हालांकि मैं उन्हें ड्रग्स से जोड़कर जज नहीं करता हू। निर्देशक ने ये भी कहा कि मैं कभी भी वीड को ड्रग्स के तौर पर नहीं देखता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











