सीता का किरदार निभाने पर पिता ने रवि किशन की उधेड़ दी थी खाल, मां बोलीं- भाग जा वरना...

Ravi kishan father beaten him with belt: रवि किशन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने खास अंदाज और अपनी सादगी के लिए रवि किशन को खास याद किया जाता है। बता दें कि रवि किशन ने भोजपुरी के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
पिता ने बुरी तरह मारा था
बता दें कि रवि किशन को एक्टिंग का बचपन से ही शौक था। उन्होंने राम लीला में भी काम लिया था, लेकिन एक्टिंग के पैशन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके पिता ने उनकी खाल उधेड़ दी। दरअसल एक बार रामलीला में रवि किशन ने सीता का किरदार निभाया था, लेकिन जैसे ही यह बात उनके पिता तो पता चली उन्होंने बेल्ट से मारना शुरू कर दिया था।
मां ने भगा दिया था घर से
दरअसल रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 14 साल के थे। तब वह घरवलों से छिपकर रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे, लेकिन जिस दिन यह बात उनके पिता को पता चली थी उन्होंने उनकी जमकर पिटाई लगाई थी। रवि किशन ने कहा कि पिता इतने नाराज हो गए थे कि उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा था।
एक्टर आगे कहते हैं कि उस रात मेरी मां को लगा था कि मैं मर जाऊंगा इसीलिए उन्होंने मुझे 500 रुपये दिए और कहा- ट्रेन पकड़ो और भाग जाओ। वरना वह तुम्हें मार देंगे। तुम चले जाओ। रवि किशन ने बताया कि उस समय वह 14 या 15 साल के थे जब वह मुंबई आए थे।
इस फिल्म में नजर आएंगे रवि किशन
काम की बात करें तो रवि किशन अब जल्द ही अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं बीते प्रोजेक्ट के बारे में बताएं तो उन्हें आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में देखा गया था। जिसमें सभी ने उनकी एक्टिंग और किरदार की जमकर तारीफ की थी।


Click it and Unblock the Notifications