चुनाव लड़ सकते है रवि किशन

इस बारे में रवि किशन का कहना है कि राजनीति में कदम रखने के बारे में उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन इस बारे में जल्द निर्णय लेंगे।
उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से मुझे गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखुपर से भोजपुरी फिल्मों के दूसरे बड़े अभिनेता मनोज तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
महाराष्ट्र में हुए उत्तरभारतीयों पर हमले के बाद से भोजपूरी कलाकार अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छा गए थे। अब उत्तरप्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां उनकी ख्याति का लाभ उठाना चाह रही है।
More from Filmibeat
उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी बालीवुड भोजपूरी अभिनेता रवि किशन लोक सभा चुनाव bahujan samaj party bhojpuri actor lok sabha manoj tiwari ravi kishan samajwadi party uttar pradesh


Click it and Unblock the Notifications











