यूपी फिल्म सिटी पर क्या बोले रवि किशन और मनोज तिवारी? तेजी से वायरल हो रहा है बयान
कुछ समय से यूपी में फिल्म सिटी बनने की चर्चा काफी तेजी से चल रही और सीएम योगी आदित्यनाथ इस दिशा में काफी तेजी से काम करते हुए नजर आ रहे हैँ। कहीं वो स्टार्स के साथ मीटिंग करते नजर आते हैं तो कईं मुंबई दौरे पर अक्षय कुमार के साथ मीटिंग करते हुए दिखते हैं। इस फिल्मसिटी को लेकर जिस तरह का उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है वो काफी ज्यादा शानदार है।
इस पर कई सितारे रिएक्ट कर रहे हैं और इसी बीच दो भोजपुरी सितारों का भी रिएक्शन इसपर आया है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता और राजनेता रवि किशन और मनोज तिवारी की जिनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इन सितारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में जो फिल्मसिटी बन रही है वो भारतीय सिनेमा को काफी बढ़ावा देगा। अगर किसी को लगता है कि विभाजित करने का काम करेगी तो ये बिल्कुल गलत है।
अयोध्या में शूट की जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु? सीएम योगी से अभिनेता ने ली परमिशन!


Click it and Unblock the Notifications











