..................... Ravi Kishan And His Daughter Riva Kishan To Participate Together In Prime Video Reality Show Alliance India - Hindi Filmibeat

क्या करती हैं 29 साल की रवि किशन की बेटी रीवा? अब पिता के साथ रियलिटी शो में मचाएंगी धमाल

Ravi Kishan Daughter Riva Kishan: भोजपुरी के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन अब जल्दी ही वह एक बार फिर से रियलिटी शो की दुनिया में धमाकेदार कम बैक करने वाले हैं। लेकिन इस बार वह अकेले नहीं बल्कि उनकी सबसे बड़ी बेटी रीवा किशन भी अपने पिता के साथ शो में नजर आने वाली है।

Ravi Kishan Riva Kishan

प्राइम वीडियो के नए हाई वोल्टेज रियलिटी शो 'अलायंस इंडिया' में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन की जोड़ी नजर आने वाली है। इस इस खबर के बाहर आते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कुछ खबरों की माने तो रवि और उनकी बेटी रीवा के बीच बहुत ही मजबूत बॉन्डिंग है। दोनों लंबे वक्त से किसी प्रोजेक्ट में साथ में काम करना चाहते थे। अब 'अलायंस इंडिया' उनके लिए एक परफेक्ट मौका बनकर सामने आ चुका है।

रवि और रीवा की होगी तगड़ी परीक्षा

इस शो की खास बात बताई जा रही है कि यहां पर सिर्फ टास्क जितना ही काफी नहीं होता है। दरअसल रिश्तो, भरोसे और गठजोड़ की भी बहुत तगड़ी परीक्षा ली जाती है। इसीलिए बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या रवि किशन एक प्रोटेक्टिव पिता बनाकर अपनी बेटी का साथ दे पाएंगे या फिर खेल जीतने के चक्कर में एक सख्त कंटेस्टेंट की भूमिका निभाएंगे।

एक तरफ तो रवि किशन को रियलिटी शोज का खूब एक्सपीरियंस है और वही उनकी बेटी रीवा शो में नई एनर्जी के साथ-साथ नया नजरिया लेकर आने वाली है। इसी के चलते इस बाप बेटी की जोड़ी को शो के सबसे दिलचस्प कंटेस्टेंट्स में भी माना जा रहा है।

क्या करती हैं रीवा किशन?

रवि किशन की बेटी रीवा किशन 29 साल की है। साल 2020 में फिल्म 'सब कुशल मंगल' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख लिया था। इस फिल्म में उनके साथ में अक्षय खन्ना को भी देखा गया था। लेकिन वह और किसी फिल्म में नजर नहीं आई। रीवा ने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग प्लेग्रुप और अमेरिका के एक्टिंग कॉप्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की हुई है। कई बार वह अपने पिता के साथ फिल्म इवेंट्स में भी जाती हैं। जल्दी ही रवि किशन भी यह धमाल 4 में नजर आने वाले हैं।

क्या है 'अलायंस इंडिया' शो?

प्राइम वीडियो ने हाल ही में 'अलायंस इंडिया' शो की घोषणा कर दी थी और इस शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करने वाले हैं। खबरों की माने तो टीवी एक्टर कुशाल टंडन और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी इस शो में नजर आने वाली है।

प्राइम वीडियो का पिछला रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। यह सोच 6 हफ्तों तक चला और 26 जून से शुरू हुआ। रोजाना दोपहर 12:00 और यह आता था। लेकिन अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन की जोड़ी शो में किस तरीके से धमाल मचाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X