..................... घायलों की मदद को आगे आये रवि किसन, Ravi Kisan came for the help of injured people - Hindi Filmibeat

घायलों की मदद को आगे आये रवि किसन

By Staff

लुधियाना के एक सिनेमाहाल में रवि किसन की भोजपुरी फिल्म जनम जनम के साथ दिखाये जाते समय अचानक हुये बम विस्फोट में कई लोग जहां मारे गये, वहीं कई घायल भी हो गये. इस घटना से रवि किसन के मन को गहरा आघात लगा है और वे रवि किसन ट्रस्ट के जरिये उनकी सहायता को आगे आये हैं.

रवि किसन इस फिल्म की कमाई का 30 प्रतिशत हिस्सा बम विस्फोट के पीडितों को देने वाले हैं. रवि किसन ने कहा कि वे जो कुछ भी हैं, अपने 45 करोड प्रशंसको की बदौलत हैं. और यदि उनके साथ कुछ अनहोनी होती है तो वे भी बराबर के हिस्सेदार हैं. उन्हें इस घटना से बेहद मानसिक आघात लगा है और उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि दुर्घटना से घायल और मरे लोगो के परिवारजनों की आर्थिक सहायता और रोजगार का प्रबंध किया जाये.

वास्तव में रवि किसन एक नेक इंसान हैं, वरना फिल्म इंडस्ट्री में सब अपना फायदा ही देखते हैं. याद है जब दिल्ली के एक थियेटर में फिल्म बार्डर के चलते समय भयंकर अग्निकांड हुआ था तो कई लोग जलकर मरे और घायल हुये थे तो उक्त फिल्म के निर्माता ने कोई सहायता देना तो दूर पीडितों का हालचाल पूछना भी मुनासिब नही समझा. ऐसे स्वार्थी लोगो से तो रवि किसन जैसे लोग बेहतर हैं, जिनके अंदर इंसानियत कूट कूटकर भरी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X