जूनियर रवि किसन पैदा हुआ
भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन माने जाने वाले रवि किसन एक बार फिर बाप बन गये हैं, यानि कि उनकी पत्नी ने बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में एक नन्हे मुन्हे बेटे को जन्म दिया है.
ज्ञात हो कि रवि किसन की पहले से तीन पुत्रियां हैं और यह उनका पहला बेटा है. इस तरह कुल मिलाकर वे चार बच्चों के पिता बन गये हैं .
बेटे के जन्म पर रवि बेहद खुश बताये जाते हैं. तीन बेटियों के बाद बेटा पैदा होने से उन्हे इस बात पर राह्त हो रही है कि उनकी बेटियों को अपना भाई मिल गया है.
रवि किसन के बेटा पैदा होने से भोजपुरी फिल्मो के उनके प्रशंसक भी काफी खुश हैं. रवि को उम्मीद है कि उनका बेटा भी उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा.


Click it and Unblock the Notifications