..................... Ravi Chopra hospitalized due to lung ailment - Hindi Filmibeat

यश चोपड़ा के भतीजे रवि चोपड़ा की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

ravi chopra
यश चोपड़ा के भाई दिवंगत बी आर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और उनकी नाज़ुक हालत के चलते उन्हें सिटी अस्पताल में आई सी यू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है की उनके फेफड़ों में कुछ खराबी आ गयी है जिसके चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 66 साल के रवि चोपड़ा यश चोपड़ा के भाई के बेटे हैं और उन्होंने अमिताभ बच्चन की कई हित फिल्मों का निर्देशन किया है।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने पीटीआई को बताया की रवि चोपड़ा को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी तबियत के बारे में पूछने पर डॉक्टर्स ने बताया की फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। रवि चोपड़ा ने ज़मीर, दी बर्निंग ट्रेन, बागबान, बाबुल जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्मों में अधिकतर फ़िल्में अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत हैं।

रवि चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ का निर्मांड किया था। रविवार को ही अपने चाचा यश चोपड़ा के निधन के बाद से रवि चोपड़ा काफी दुखी थे और फिर अचानक उनकी भी तबियत ख़राब हो गयी और उन्हें होस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. जब उन्हें भर्ती कराया गया तब कहा गया था की उनकी हालत काफी गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X