दिल के दौरे से अभिनेता रवि बासवानी की मौत
मशहूर फिल्म ' जाने भी दो यारों ' और ' चश्मेबद्दूर ' जैसी फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभा कर अच्छों अच्छों को दांतों तले उंगली दबवाने वाले अभिनेता रवि बासवानी अब हमारे बीच नहीं है। उनका मंगलवार को शिमला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे।
अभिनेता रवि बासवानी की मौत
अभिनेता रवि बासवानी की मौत
सन् 1981 में फिल्म ' चश्मे बद्दूर ' से अपना करियर शुरू करने वाले बासवानी ने ' जाने भी दो यारों ' में अपने आप को हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित किया। इस फिल्म में सशक्त अभिनय के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में करेक्टर आर्टिस्ट की भूमिका की। वह टेलिविज़न का जाना पहचाना चेहरा थे। कई बॉलिवुड कलाकारों ने बासवानी के निधन पर शोक प्रकट किया है। बॉलीवुड का कहना है कि ये एक अपूर्णनीय क्षति है।


Click it and Unblock the Notifications
