रणवीर-दीपिका, रणवीर आलिया से लेकर विराट अनुष्का महाकुंभ में कपल्स ने लगाई डुबकी? तस्वीरें वायरल

Bollywood Celebs At Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय महाकुंभ 2025 काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर ऐसे कई सारे साधु संत भी शामिल हुए हैं जिनको आज तक कभी देखा तक नहीं गया था और काफी सारे तो ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं। अब इसी बीच कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तस्वीरें सामने आई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन तस्वीरों में कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए भी देखा गया है। देखा जा सकता है कि भगवा वस्त्र धारण किए हुए कैटरीना कैफ विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह, और अजय देवगन काजोल नज़र आए।
लेकिन क्या आपको पता है कि यह तस्वीरें पूरी तरीके से फेक हैं और Ai के माध्यम से बनाई गई है। हालांकि आपको बता दें कि इन सेलिब्रिटीज के फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर काफी ज्यादा खुश हो गए हैं और लगातार ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई भी नजर आ रही है।
अगर हम प्रयागराज में लगे महाकुंभ की बात करें तो आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि यह कुंभ 144 साल में आता है। इसी के चलते सिर्फ हमारे देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग इसमें डुबकी लगाने आ रहे हैं। हालांकि काफी सारे ऐसे भी लोग हैं जो इस महाकुंभ में आकर वायरल हो गए और कुछ ने तो अपनी कहानी भी बताई।


Click it and Unblock the Notifications












