'पेटा' के विज्ञापन में 'रवीना'

सोमवार को रवीना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि जानवरों की त्वचा से बनाए गए जूते, कपड़े और अन्य वस्तुओं के इस्तेमाल के शौकीन लोग इनके स्थान पर बाजार में उपलब्ध सांप, मगरमच्छ और अजगर की नकली त्वचा से बने सामान इस्तेमाल कर सकते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवीना ने बताया कि सांपों से उनकी खाल से अलग करने में घंटों लगते हैं। इस दौरान उन्हें काफी पीड़ा से गुजरना पड़ता है जबकि घड़ियाल को हथौड़े या कुल्हाड़ी से तब तक पीटा जाता है, जब तक कि उसकी मौत नहीं होती।
उल्लेखनीय है कि पेटा संस्था से हॉलीवुड के सर पॉल मैककार्टने, पामेला एंडरसन, जैकी चैन और बॉलीवुड के जॉन अब्राहम जुड़ चुके हैं। इन्होंने जानवरों को बचाने के पेटा के अभियान में हिस्सा लिया है अब रवीना टंडन भी इसमें शामिल हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











