'मैं मोटी हूं क्या..' कार के अंदर फूट फूटकर रोई 90 के दशक की ये हसीना? मोटापे को लेकर छलका दर्द!

Raveena Tandon Funny Video- रवीना टंडन को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपने फैन्स के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती है।
अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हसीना को कार के अंदर कुछ खाते हुए देखा जा सकता है और वो लगातार रो रही हैं।
बता दें कि रवीना टंडन अपने मोटापे को लेकर बात कर रही थीं और इस दौरान वो सच में नहीं बल्कि मस्ती करते हुए रोने की एक्टिंग कर रहीं थीँ। रवीना टंडन को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''मैं मोटी हूं क्या? हूं भी तो क्या हो गया। जब एक लड़की की हेल्थ ठीक है वो एक्टिव है, 2-4 किलो इधर उधर हो भी जाए तो क्या फर्क पड़ता है।'' इसके बाद लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या बोले लोग
रवीना टंडन के इस फनी वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा, ''नहीं मैम आप बिल्कुल स्लिम हो।'' एक ने लिखा, ''अरे आप अभी भी हॉट हो, आपको नहीं पता।'' एक ने लिखा, ''कॉमिक टाइमिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार।'' एक ने लिखा, ''भाई ये बहुत पुराना वीडियो है उनका कुछ नया डालो घिसा पिटा नहीं।'' एक ने लिखा, ''फर्क पड़ता है मैडम 100 ग्राम से भी फर्क पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
अगर हम रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पिछली बार उन्हें पटना शुक्ला फिल्म में देखा गया था और इसे डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। अब वह जल्दी ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम 3 में देखी जाने वाली है। इसके अलावा हाल ही में फिल्म घुड़चढी में संजय दत्त के साथ नजर आई हैं। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications