'रेप केस दर्ज कराऊंगी..' 2 साल पहले रवीना टंडन के साथ हुई थी ये घटना, ड्राइवर को लेकर अब तोड़ी चुप्पी!
Raveena Tandon Driver Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से धमाका करती नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने दो साल पुराने एक मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

आपको याद होगा कि एक बार रवीना टंडन के साथ साथ उनके ड्राइवर पर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस दौरान एक्ट्रेस को अपने ड्राइवर के बचाव में सामने आना पड़ा था।
ये एक ऐसा मामला था जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां हासिल की थी और लोगों ने रवीना को भी काफी ट्रोल किया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी फिल्म रिलीज से पहले इस मामले को लेकर काफी बड़ा खुलासा किया है। रवीना टंडन इस दौरान एक इंटरव्यू के दौरान बात कर रहीं थीं।
रेप रेस दर्ज कराऊँगी...
बता दें कि ये शब्द रवीना टंडन ने नहीं कहे हैं बल्कि उस महिला ने रवीना टंडन को धमकी दी थी जिसके बाद अभिनेत्री को बचाव के लिए सामने आना पड़ा था। रवीना ने बताया, ''उस घटना के दौरान हम इसलिए लकी थे क्योंकि वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इससे सच सामने आ गया। आज के दौर में सोशल मीडिया अभिषाप भी है और वरदान भी है। लोगों ने उस वीडियो गलत तरह से एडिट करके पेश किया था लेकिन पुलिस समझ गई थी कि वो पैसे ऐंठने की साजिश थी।''
रवीना टंडन ने ड्राइवर को लेकर कहा कि, ''उसकी रिकॉर्डिंग कुछ लोग कर रहे थे और वो अकेला था। जब उसने कैमरा हटाया तो एक महिला चिल्लाने लगी कि तुम मुझे छू कैसे सकते हो, मैं तुम्हारे खिलाफ रेप केस दर्ज करवाऊंगी। ये सुनकर मुझे डर लगा कि बेचारा आदमी फालतू में फंसेगा इसलिए मुझे बचाव के लिए बाहर आना पड़ा।'' रवीना टंडन का बयान अब वायरल है।
वर्कफ्रंट
रवीना टंडन इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर बिजी हैं। फिल्म का गाना सामने आया है इसके लिए फैंस को 26 जून 2026 का इंतजार करना होगा। कई सितारे इस फिल्म में कमाल करने दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
