..................... कट स्लीव में बेहद प्यारी लगीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, वायरल हो रहा है लेटेस्ट लुक Raveena Tandon's daughter Rasha Thadani looked very cute in cut sleeve, Latest look viral - Hindi Filmibeat

कट स्लीव में बेहद प्यारी लगीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, वायरल हो रहा है लेटेस्ट लुक

rasha thadani

Rasha Thadani Look- रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी उन स्टारकिड्स में से हैं जो कि चर्चा में रहते हैं और लगातार अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। राशा कुछ समय पहले चर्चा में आईं थीं और सोशल मीडिया के साथ साथ वो पैपराजी की फेवरिट भी बन गई हैं।

गौरतलब है कि फिर से राशा थडानी का शानदार लुक सामने आया है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस लुक की बात करें तो राशा काफी सिंपल लग रहीं थीं और उन्होने कट स्लीव टीशर्ट और कारगो पैंट पहना हुआ था।

राशा ने रुककर पैपराजी के लिए पहले पोज किए और बाद में वहां से चली गईं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनको लेकर रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''यार मुझे तो बहुत प्यारी लगती है ये और प्यारी भी और जिसको भी लगती है लाइक करो यार मेरे लाइक कभी नहीं जाते मैं सोच रहा हूं कि मेरे लाइक 1k जाए।''

लोगों ने किए कमेंट्स

एक का कहना है, ''रवीना मैम पूरी कार्बन कॉपी है।'' एक का कहना है, ''स्वीट है और मीडिया की रिसपेक्ट करती है।'' इस तरह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशा ने किसी भी तरह के प्रोजेक्ट पर अभी काम नहीं किया है और इसके बाद बाद भी लोग उनके दीवाने रहते हैं।

कुछ समय पहले एक वीडियो उन्होने पोस्ट किया था जिसमें वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद लोगों का कहना था कि वो काफी टैलेंटेड हैं और अगर फिल्मों में आती हैं तो वो अपनी मां से भी आगे जाने वाली हैं।

रवीना टंडन का कहना है कि वो राशा को हर हाल में सपोर्ट करती हैं और वो जो चाहें कर सकती हैं। फिलहाल कुछ समय पहले उनका कॉलेज खत्म हुआ है और इसके बाद उनके तस्वीरें खबरों का हिस्सा रहती हैँ। आप देखिए राशा का ये नया लुक, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है..

Read more about: rasha thadani raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X