राशा थडानी की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी ने जीता फैंस का दिल, स्टाइलिश हसीना ने कैमरे से किया कमाल!

Rasha Thadani Wild Tour- रवीना टंडन की बेटी ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि वो काफी जल्दी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। कुछ समय पहले अपना ग्रैजुएशन पूरा करने वाली राशा ने मीडिया को भी मिठाई खिलाई थी।
लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सीधे जंगल से सामने आई हैं। दरअसल वाइल्ड लाइफ का आनंद लेने के लिए राशा थडानी ने हाल ही में जंगल का रुख किया था। इस दौरान उन्होने कुछ तस्वीरें क्लिक की हैँ। पहली तस्वीर तो उनकी खुद की है।
इस तस्वीर में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं और उन्होने फुल कपड़ों के साथ धूम से बचने के लिए एक चश्मा भी लगाया हुआ है। राशा ने इसके अलावा टाइगर, उल्लू, भालू और कुछ चिड़ियों की तस्वीरें खुद ही क्लिक की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने अपने नाम का वाटरमार्क लगाया हुआ है।
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए राशा ने कैप्शन लिखा, ''वापस जंगल में।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शानदार वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी।'' एक ने लिखा, ''क्या ऐसा कुछ है जो आप नहीं कर सकते?'' एक ने लिखा, ''आप और आपकी फ़ोटोग्राफ़ी।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। रवीना टंडन की बात करें तो वो राशा को लेकर पहले ही कह चुकी हैं कि वह एक्टिंग में कैरियर बनाना चाह रही है। लेकिन भले ही यह उसके लिए कम करें या ना करें लेकिन यह उसका जुनून है। उसका प्यार है और यह उसका समर्पण है।
कल को अगर भगवान ना करें इस क्षेत्र में वह सफल नहीं होती है तो वह अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कहीं ना कहीं नौकरी कर लेगी। राशा अपनी मां के ही नक्शे कदमों पर चलकर जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी करने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने कहा था कि वह चाहती है कि उनकी बेटी भी उनकी तरफ फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस बने और अपने पैरों पर खड़ी हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











