यश की केजीएफ 2 में हुई रवीना टंडन की एंट्री- इस दमदार रोल में आएंगी नजर!
कर्नाटक के नए सुपरस्टार यश जिन्होने फिल्म केजीएफ में धमाका कर दिया था और आज पूरा देश उनको अच्छी तरह से जानता है। अब इस फिल्म के दूसरे चैप्टर की शूटिंग चल रही है और खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन की एंट्री हो रही है। पता चला है कि फिल्म में रवीना टंडन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। फिल्मेकर्स की माने तो इस रोल के लिए रवीना टंडन काफी ज्यादा फिट रहेंगी।
इसके साथ ही खबर है कि इस लिए काम जल्दी ही शुरू किया जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर्स इस फिल्म के चैप्टर 1 के मुकाबले उसके चैप्टर 2 कई मामले में बड़ा और बेहतर बनाना चहाते हैं।

इसके लिए फिल्म मेकर्स फिल्म पर काफी बड़ी संख्या में अमाउंट खर्च करने को भी तैयार हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं..
उनका रोल इसमें काफी दमदार साबित होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इसके सामने रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जीरो फ्लॉप हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications