..................... Raveena Tandon, who takes hefty fees, said such a thing on pay parity, Priyanka Chopra may feel bad - Hindi Filmibeat

Raveena Tandon: मोटी फीस लेने वाली रवीना ने पे पैरिटी पर कह दी ऐसी बात, प्रियंका चोपड़ा को लग सकता है बुरा

Raveena Tandon

Raveena Tandon: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में पे पैरिटी मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए खुलकर बात की है, और बताया है कि आज के वक्त में सबको बराबर की फीस मिल रही है। लेकिन रवीना का विचार दूसरी एक्ट्रेस से अलग है। क्योंकि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादूकोण जैसी एक्ट्रेस भी इस मुद्दे पर बात चुकी हैं और कह चुकी हैं कि कभी भी बराबर की फीस नहीं मिली है।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में पे पैरिटी को लेकर पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा समेत कई सारी एक्ट्रेस ने अपना दुख व्यक्त किया। इसपर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस रवीना टंडन का इसपर कुछ अलग ही मानना है।

हाल ही में रवीना टंडन ने कहा कि, भले ही फिल्मों में महिलाएं, पुरुषों से कम पैसे कमा रही हैं लेकिन ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों का बोलबाला है और उन्हें मेल एक्टर्स की तुलना में ज्याादा पे किया जाता है।

रवीना टंडन हाल ही में मन की बात के 100वें एपिसोड के नेशनल कनक्लेव के दौरान इस बारे में बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से सीखने की जरूरत है जहां पर वे वुमन सेंट्रिक कंटेंट तैयार कर रहे हैं और महिलाओं को ज्यादा पैसे दे रहे हैं।

आज टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा पैसा दिया जाता है, टीवी इंडस्ट्री में महिलाएं अपना वर्चस्व स्थापित किए हुई हैं और ओटीटी में भी वे अच्छा कर रही हैं, इवेंट में नारी शक्ति सेशन के दौरान रवीना ने ये बात बोली।

रवीना ने इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स में मेल ज्यादा हैं। जबकी टीवी और ओटीटी में महिलाएं भी कंटेंट का निर्माण कर रही हैं और निर्देशन भी, इस वजह से महिला कलाकारों को लीड रोल्स मिल रहे हैं जिसकी वजह से उनकी पे स्केल भी पुरुष अभिनेताओं की तुलना में ज्यादा हैं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यह कहने के लिए सुर्खियां बटोरीं कि उन्हें अपने करियर में पहली बार सिटाडेल पर समान वेतन मिला। आगे प्रियंका ने कहा था कि, बॉलीवुड में कभी भी उनको समान वेतन नहीं मिला, समान तो दूर उनको बहुत ही कम फीस मिलती थी।

खैर अब प्रियंका के विचार से रवीना के विचार तो काफी अलग है, जहां एक तरफ प्रियंका बोल चुकी है कि बॉलीवुड में कभी भी समान वेतन नहीं मिला वहीं रवीना ने कहा है कि अब वक्त के साथ चीजें बदल गई है और समान वेतन मिलता है। आगे देखना होगा कि प्रियंका रवीना के विचार पर क्या प्रतिक्रिया देगी।

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X