रोजा अफ्तार में शाकाहारी खाना ढूंढती दिखीं रवीना टंडन, वीडियो देख लोग ऐसे ले रहे हैं मजे?

मंगलवार को कुछ वीडियो सामने आए और आज वो तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल अरबाज खान और उनकी नई नवेली पत्नी शूरा खान ने एक इफ्तार पार्टी रखी थी। रमजान का महीना और इस मौके पर दोनों ये पार्टी होस्ट की थी।
इस मौके पर एक्ट्रेस रवीना टंडन भी दोस्तों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई से बाहर निकलीं। नवविवाहित जोड़ा अरबाज खान और शूरा खान भी अपने दोस्तों ताहिर शब्बीर और रिधिमा पंडित के साथ वहां थे।
लेकिन इस दौरान रवीना टंडन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन ने इफ्तार और शाकाहार को लेकर कुछ कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। हालांकि लोगों ने कई तरह की बातें भी इसपर की हैं।
शाकाहारी अफ्तार?
रवीना टंडन को इस वीडियो में एक शख्स इफ्तारी परोसता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वो कुछ लेकर आता है और रवीना टंडन कंफ्यूज हो जाती हैँ। वो बगल वाली महिला से पूंछती है कि क्या ये वेज है? दरअसल रवीना का कहना था कि वो सिर्फ शाकाहारी ही खाती हैं और वो वही वो ढूंढ रही हैं। ये वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। हालांकि रवीना टंडन को शायद ही पता होगा कि लोग क्या कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
रवीना टंडन के इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक ने लिखा, ''इनको शाकाहारी इफ्तारी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''तो फिर आई ही क्यों थीँ।'' एक ने लिखा, ''फ्री की दावत।'' एक का कहना है, ''अब वजन क्यों मेंटेन करना है? काम तो है नहीं।'' एक ने लिखा, ''लेकिन इफ्तार तो रोजेदारों के लिए होता है ना?'' एक ने लिखा, ''खाओ पिओ मौजक करो।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। हालांकि रवीना ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications