..................... रवीना टंडन के साथ हुई मारपीट? भड़कीं कंगना रनौत ने किया पोस्ट, बोलीं- 'ऐसे लोगों को..' Raveena Tandon was assaulted? Kangana Ranaut got angry and posted note - Hindi Filmibeat

रवीना टंडन के साथ हुई मारपीट? भड़कीं कंगना रनौत ने किया पोस्ट, बोलीं- 'ऐसे लोगों को..'

raveena tandon kangana ranaut

रवीना टंडन इस वक्त चर्चा में हैं और कहा जा रहा है कि उनके साथ मारपीट हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ना तो उनके साथ मारपीट हुई है और ना ही वो नशे में थीं। एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रवीना टंडन के साथ मारपीट हुई है।

लेकिन इन खबरों के बीच अभिनेत्री और हाल ही में बीजेपी नेता बनीं कंगना रनौत ने पोस्ट किया है। इस दौरान वो रवीना टंडन के समर्थन में उतरी हैं। उन्होने एक पोस्ट करते हुए रवीना टंडन को सपोर्ट किया है।

कंगना ने लिखा, "रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ वह बिल्कुल चिंताजनक है; अगर विपरीत समूह में 5-6 लोग और होते, तो उन्हें पीट-पीट कर मार डाला जाता, हम इस तरह के रोड रेज विस्फोटों की निंदा करते हैं; उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए।

उन्हें नहीं करना चाहिए।" ऐसे हिंसक और ज़हरीले व्यवहार से दूर हो जाओ।" कंगना रनौत ने जैसे ही ये पोस्ट किया वो आग की तरह वायरल हो रहा है।

क्या बोली मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस को लेकर खबर है कि जांच के दौरान पाया कि रवीना की कार की किसी से टक्कर नहीं हुई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो में एक शख्स ने दावा किया था कि रवीना के ड्राइवर ने उनकी मां को टक्कर मारी थी। उन्होंने कहा कि जब पूछताछ की गई तो रवीना ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह घटना तब हुई जब वह अपनी मां, बहन और भतीजी के साथ अभिनेता के घर के पास टहल रहे थे। सीसीटीवी वीडियो ने सामने आकर बवाल कर दिया था। लोग हैरान हो गए थे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। रवीना टंडन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन वो रियालिटी शो में नजर आती रहती हैं।

Read more about: raveena tandon kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X