मां रवीना टंडन संग वैद्यनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं बेटी राशा, भोलेनाथ की भक्ति में लीन आईं नजर

Raveena Tandon visit Vaiyanath Jyotirlinga with daughter Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती की लोग तारीफ करते थकते नहीं हैं। बता दें कि रवीना टंडन इन दिनों ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रही हैं कभी वह केदारनाथ धाम की तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी बद्रीनाथ धाम की।
वैद्यनाथ के दर्शन करने गईं राशा-रवीना
फिलहाल तो रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि रवीना अपनी बेटी राशा के साथ वैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकली हैं। जहां रवीना टंडन लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं वहीं राशा नीले रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। दोनों ही भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही राशा अपने कैप्शन में लिखती हैं- बाबा वैद्यनाथ धाम।
तस्वीरें देख फैन्स के यू्ं आए कमेंट्स
बता दें कि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो दिल ही खुश कर दिया भोलेबाबा के दर्शन करवाकर। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा आपको आपने सारे ही ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं।
फिल्म की शूटिंग पर भी दे रही हैं ध्यान
आपको बता दें कि कुछ समय पहले रवीना टंडन एक एक्सीटेंड की वजह से बुरा केस में फंस गई थीं। हालांकि उस समय तो यह मामला निपट गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनका यह केस फिर से री ओपन हो गाया था हालांकि रवीना उस केस के चलते अपने बाकी काम पेंडिंग में नहीं छोड़ रही हैं वह तीर्थ यात्रा पर भी जा रही हैं और फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











