दो मर्दों ने Katrina Kaif का नहाते हुए बना लिया वीडियो, गुस्से में लाल Raveena Tandon ने कही ये बात

Katrina Kaif Mahakumbh Video: कैटरीना कैफ ने 24 फरवरी, सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान किया और जब वह संगम के पानी में अनुष्ठान कर रही थीं, तो उन्हें कई मर्दों ने घेर लिया। अब एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें दो शर्टलेस पुरुषों को कैटरीना के डुबकी लगाने के दौरान करीब से रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर रवीना टंडन के गुस्से का पारा चढ़ गया है।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में, एक शर्टलेस आदमी कमर तक पानी में खड़ा है और वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कह रहा है, "ये मैं हूं, ये मेरा भाई है, और ये कैटरीना कैफ है!" और उस शख्स ने कैमरा एक्ट्रेस की ओर घुमाया। वीडियो में कैटरीना अपने आस-पास के शोरगुल से बेपरवाह दिख रही थीं। नेटिजेंस ने भीड़ को डरावना कहा।
रवीना टंडन ने भी किया कमेंट
रवीना टंडन ने भी एक वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, "यह घिनौना है। इस तरह के लोग एक ऐसे पल को खराब कर देते हैं जो शांतिपूर्ण और मीनिंगफुल होना चाहिए।"
लोगों ने किया ट्रोल
एक नेटिजन ने लिखा- "मुझे समझ में नहीं आता कि क्या मजाक है? जब वे मशहूर हस्तियों को देखते हैं तो इतनी बड़ी बात क्यों करते हैं?" जबकि दूसरे यूजर ने लिखा- "बहुत बुरा... ये मास बुलिंग है।" एक और यूजर ने कहा- "यह दुखद और परेशान करने वाला है!"
शांत दिखीं कैटरीना कैफ
इससे पहले संगम स्थल से एक ड्रोन वीडियो ऑनलाइन सामने आया था जिसमें सैकड़ों अर्धनग्न लोग कैटरीना को घेरते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि कैटरीना महाकुंभ में अपनी सास के साथ डुबकी लगा रही थीं और पूजा कर रही थीं। सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम ने भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने आस-पास हो रहे हंगामे पर ध्यान नहीं दिया और अनुष्ठान करते हुए शांत रहीं।
कैटरीना कैफ की महाकुंभ की यात्रा
महाकुंभ की अपनी यात्रा के दौरान कैटरीना को रवीना टंडन और राशा टंडन के साथ शाम की गंगा आरती में भी हिस्सा लेते देखा गया। महाकुंभ में भाग लेने के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने बाद में मीडिया से कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं असल में बहुत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मुझे यहां हर चीज की ऊर्जा, सुंदरता और महत्व पसंद है।"
महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद, कैटरीना कैफ कौशल और रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा आयोजित शाम की भजन संध्या में शामिल हुईं।


Click it and Unblock the Notifications