Raveena Tandon पर गिरी गाज, फिर कानूनी दांव-पेंच में फंसी एक्ट्रेस, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

Raveena Tandon Trapped In Legal Issue: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं, लेकिन इसी के साथ ही अब उनका नाम सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि कानूनी दांव पेंचों में भी फंसता नजर आ रहा है। जब से रोड रेज की घटना हुई है तब से ही रवीना टंडन किसी ना किसी वजह से पुलिस थाने में चक्कर लगा रही हैं।
बता दें कि बोरिवली के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख की शिकायत पर एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ मुंबई पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस को यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2025 को जमा करनी होगी। इस केस की तारीख अगले साल मार्च में रखी गई है।
साथ ही मोहसिन शेख ने एक्ट्रेस रवीना टंडन के खिलाफ IPC धारा 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मोहसिन शेख ने ट्वीटर पर रवीना टंडन का रोड रेज वाला वीडियो शेयर किया था। मोहसिन शेख का कहना है कि जैसे ही उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया उन्हें राजनेताओं सहित एक्ट्रेस से जुड़े बड़े और प्रभावशाली लोगों ने मोहसिन शेख पर वीडियो डिलीट करने का दवाब बनाया।
इतना ही नहीं मोहसिन शेख ने आगे कहा कि उनके खिलाफ कई तरह के झूठे आरोप भी लगाए गए हैं। जिस वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा खराब हो रही है। वहीं अब जाकर उन्होंने यह कदम बढ़ाया है।
क्या था रोड रेज मामला
दरअसल जून के महीने में रीवना का ड्राइवर बांद्रा में कार रिवर्स कर रहा था। जहां से एक परिवार रास्ता क्रॉस कर रहा था। उनमें से एक महिला ने कहा कि ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की है। ड्राइवर जैसे ही बाहर निकला परिवार ने हमला करना शुरू कर दिया। फिर रवीना अपने ड्राइवर के बचाव के लिए निकलीं तो उनपर भी भीड़ ने हमला किया। जो इस वीडियो में नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। हालांकि पहले लगा था कि यह मामला दब चुका है, लेकिन अब इस केस ने एक नया रूप ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications