अक्षय कुमार क्यों भूल गए टिप टिप बरसा पानी से रवीना का नाम - रवीना ने दिया जवाब
रवीना टंडन से हाल ही में टिप टिप बरसा पानी रीमेक के बारे में बात की गई। दरअसल, रवीना टंडन और अक्षय कुमार का ये सुपरहॉट चार्टबस्टर गाना, इस बार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के लिए फिल्माया जा रहा है। इस बारे में अक्षय कुमार ने हाल ही में एक ट्वीट भी किया था।
हालांकि अक्षय कुमार अपनी ट्वीट में बाकी सब तो लिख गए लेकिन रवीना टंडन का नाम लिखना भूल गए। इस बारे में जब रवीना से पूछा गया तो उनका कहना था कि मैंने वो ट्वीट ना देखा है ना पढ़ा है। लेकिन टिप टिप बरसा पानी एक शानदार गाना है और पुराने गानों का रीमेक बनना अच्छा होता है।

बात करें अक्षय कुमार की तो उन्होंने ट्वीट करके लिखा था - अगर मेरे अलावा कोई भी और एक्टर टिप टिप बरसा पानी का रीमेक करता तो मुझे बड़ा दुख होता। ये गाना मेरे करियर की पहचान है, मेरी पहचान है। अब अक्षय कुमार और रवीना टंडन का इतिहास तो सबको पता ही है। शायद इसलिए अक्षय ने रवीना का नाम छोड़ दिया।
लेकिन लोगों ने अक्षय को याद दिलाने में ज़रा देर नहीं की कि टिप टिप बरसा पानी वाकई उनका कम और रवीना टंडन का गाना ज़्यादा है।


Click it and Unblock the Notifications